राजस्थान पुलिस पर एमपी में किया फायर, फरार हुए लूट के आरोपी

नीमच। चित्तौड़गढ में हुई लूट के आरोपियों को एमपी के मंदसौर से गिरफ्तार कर ले जा रही राजस्थान पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया गया है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ कर ले जा रही थी। तभी दो बाइक सवार पुलिस की कार के सामने आए और उन्हें रुकवाया। इसके तुरंत बाद ही कार में बैठे आरोपियों ने पुलिस इंस्पेक्टर की ही सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमले के बाद पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
रुकवाया और कर दी फायरिंग
घटना बुधवार की रात कराब 11 बजे की है। जब राजस्थान के निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जा रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में पहुंची थी। रात करीब 11 बजे वे नीमच सिटी थाने क्षेत्र के फोरलेन स्थित जैतपुरा फंटे पर पुलिस को दो बाइक सवारों ने रुकवाया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस की स्कॉर्पियो में बैठे आरोपयों ने पुलिस इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनी और पुलिस पर फारिंग कर दी। इससे निम्बाहेड़ा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नारूलाल गेहलोत घायल हो गए पुलिस कर्मी रामअवतार मीणा के हाथ में भी चोट आई है। औके का फायदा उठा कर तीनों आरोपियों के साथ दोनों बाइक सवार फरार हो गए हैं।
घायल को किया रेफर
घटना की जानाकारी मिलते ही नीमच सिटी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस के दूसरे अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
की गई नाकाबंदी
राजस्थान पुलिस पर हमले के बाद नीमच सिटी, कैंट और बघाना पुलिस सक्रिय हो गई। साथ ही ज़ीरन पुलिस ने तुरंत आरोपियों को पकड़ने के लिए फोरलेन पर नाकाबंदी भी कर दी। इसके बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। मल्हारगढ़ और पिपलिया मंडी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था। नीमच सिटी थाना पुलिस ने हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मालूम हो कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 5 जून का रार में तीन भैंसों , मोबाइल और कैश की लूट की गई थी। राजस्थान पुलिस लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रैस करके 6 लोगों की टीम लेकर मंगसौर के पीपलिया मंडी पहुंची थी। यहां से पुलिस ने लखन (23) पिता राजू बावरी निवासी पिपलिया पंथ, नरेंद्र (24) पिता गोर्वधन बावरी निवासी ग्राम सोकड़ी और दीपक (22) पिता नाहरसिंह बावरी निवासी उमरिया थाना पिपलियामंडी को हिरासत में लिया। जिन्हें पुलिस प्राइवेट स्कॉर्पियो में राजस्थान ले जा रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS