Big Breaking : मुरैना में फिर गोलीबारी, मतदान को लेकर गुर्जर और कुशवाह समाज के बीच झगड़े का नतीजा

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। खबर है कि कल मतदान के समय ही कहा सुनी हुई थी, जिसका नतीजा आज गोलीबारी के रूप में सामने आई है।
जानकारी मिली हे कि करूआ गांव में गुर्जर और कुशवाह समाज के बीच गोलीबारी हुई है। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। फिलहाल आरोपियों के ऊपर अपराध दर्ज होने अथवा गिरफ्तारी संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है।
चिंताजनक बात है कि जब पूरे देश के चैनलों, अखबारों के जरिये विधानसभा उपचुनाव में चम्बल में गोलियाँ चलने की खबर दिखाई गई और प्रशासन ने भी माना कि सुमावली सहित अन्य मुरैना, जौरा में हिंसक वारदात हुई। फिर भी जिला प्रशासन छिट-पुट घटना बताते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कहकर अपनी पीठ थपथपा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि सिर्फ छिट-पुट घटना हुई है, बाकी चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया गया है। गोलियों की बौछार के बीच निष्पक्ष मतदान कैसे सम्भव है, यह तो चुनाव आयोग और प्रशासन ही जाने। लेकिन इतना जरुर है कि लोकतंत्र के इस पर्व को जिस तरीके से मनाया जाना चाहिए, वैसा नही मनाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS