पहले जनता ने नकारा, अब उसके जन प्रतिनिधि ही नकार रहे कांग्रेस को: वीडी

पहले जनता ने नकारा, अब उसके जन प्रतिनिधि ही नकार रहे कांग्रेस को: वीडी
X
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जनता जनप्रतिनिधियों से विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को लग रहा है कि वे भाजपा में आकर सेवाभाव से काम कर सकते हैं, इसलिए वे कांग्रेस को छोड़ रहे हैं।

भोपाल/जोबट। पहले तो प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, अब खुद उसके नेता, जनप्रतिनिधि भी नकार रहे हैं। वे भी समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ रहकर वे जनता की सेवा और अपने क्षेत्रों का विकास नहीं कर सकते। जनता जनप्रतिनिधियों से विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को लग रहा है कि वे भाजपा में आकर सेवाभाव से काम कर सकते हैं, क्योंकि भाजपा ने हमेशा से सेवाभाव की राजनीति की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने मंगलवार को जोबट में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले वे अलीराजपुर जिले के ग्राम भाबरा में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भी पहुंचे और उनकी प्रतिमा के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आज़ाद स्मृति मंदिर में उनकी स्मृतियों का अवलोकन किया। शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्र सेवा के विचार हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं।

भाजपा की रीति-नीति और नेतृत्व पर विश्वास

शर्मा ने कहा कि जो भी भाजपा में आना चाहे उसका स्वागत है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता भी भाजपा की रीति-नीति और नेतृत्व पर विश्वास करके आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि अपने देश के लिए, अपने प्रदेश के लिए, अपने क्षेत्र के लिए, अपने समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है।

कांग्रेस ट्वीटर पर करती है राजनीति

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई नेता। वे सिर्फ ट्वीटर पर ही राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के जींस में ही फूट डालकर राज करना रहा है, अब भी वे इसी तरह से राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की। जो वायदे किसानों, युवाओं, महिलाओं औैर गरीबों से किए थे, क्या हुआ उन वायदों का, जो अब तक पूरे नहीं हुए। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते का अब तक इंतजार है। किसानों का कर्जमाफ भी इन्होंने नहीं किया।


Tags

Next Story