उज्जैन में पांच दिवसीय विक्रमोत्सव 24 अक्टूबर से, महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' की होगी प्रस्तुति

उज्जैन/ भोपाल। परम्परा और आधुनिकता के संगम के साथ पांच दिवसीय विक्रमोत्सव 2021 गरिमामय स्वरूप में 24 अक्टूबर, 21 से आरंभ हो रहा है। गणनायक की स्तुति स्वरूप चित्र प्रदर्शनी के साथ विक्रमोत्सव का शुभारंभ होगा। कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए विक्रमोत्सव 21 के महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' अपने पुराने वैभव के साथ नयी डिजीटल तकनीक में प्रस्तुत किया जाएगा। कलाप्रेमियों के लिए यह एक अलग और नए किस्म का अनुभव होगा। विक्रमोत्सव 21 में तीन चित्र प्रदर्शनी, चार नाट्य प्रस्तुतियां एवं अंतिम दिवस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा प्रकाशित सात मूल्यवान पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। विक्रमोत्सव 2021 का आयोजन 24 अक्टूबर, 2021 से 28 अक्टूबर, 2021 प्रतिदिन- सायं 7 बजे से पंडित सूर्यनारायण व्यास कला संकुल, कालिदास अकादमी, उज्जैन में होगा। इस आशय की जानकारी महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने दी।
विक्रमोत्सव 21 के प्रथम दिवस जिन मूल्यवान किताबों का विमोचन होगा उनमें विक्रमकालीन पुरातत्वीय मुद्रा और मुद्रांक, विक्रम संवत् ऐतिहासिक अध्ययन, संस्कृत वांग्मय में जल : स्वरूप एवं प्रबंधन, किंवदंती पुरुष महाराज भोज, विक्रमादित्य विषयक पुरातात्विक साक्ष्य, विक्रमादित्य कालीन न्याय व्यवस्था एवं द म्ेस्ट ऑफ क्रियेशन इंडस वैली कल्चर सील्स शामिल हैं। इसी दिन चित्र प्रदर्शनी गणनायक, विक्रमकालीन पुरात्तत्वीय मुद्रा एवं मुद्रांक एवं स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश के क्रांतिकारी का उद्घाटन होगा जो आयोजन के अंतिम दिवस तक अवलोकन के लिए खुला रहेगा।
महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का नए स्वरूप में प्रदर्शन के साथ राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता 'भारत भारती' का मंचन, खेल माच का राजा विक्रम एवं वारतां विक्रमाजीत दीे की प्रस्तुति होगी।
आयोजन की अंतिम शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लब्ध प्रतिष्ठित कवियों पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, रायपुर, डॉ. दिनेश रघुवंशी, नईदिल्ली,डॉ. कमलेश राजहंस, सोनभद्र, सुश्री श्वेता सिंह, बडोदरा, सुश्री प्रियंका राय, वाराणसी,पं. अशोक नागर, शाजापुर, श्री राहुल शर्मा, खोरिया एमा (उज्जैन) कविता पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि दिनेश दिग्गज, उज्जैन होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS