पांच सौ लोगों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का हाथ, जानिए किस मंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक लोगो ने भाजपा एवं राजस्व मंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर रविवार को कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। ग्राम सागोनी पुरैना तथा बांसा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा सदस्यता दिलाई। मंत्री राजपूत ने कहा कि आप सभी का साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगा। जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए संकल्पित है सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं किसी को मांगने की जरूरत नहीं हर तरफ पुल पुलिया निर्माण से लेकर करोड़ों अरबों रुपए की नलजल योजना सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण सहित बड़े मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है जो जनता के हितों को लेकर हमेशा कार्य करती है।
विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
गोविंद राजपूत ने सीहोरा में 1 करोड़ 80 लाख रुपए से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय का भूमि पूजन किया। साथ ही किल्लाई पुल का भूमि पूजन करते हुए सामुदायिक भवन, सीसी रोड, निर्माण नाली, निर्माण सहित लगभग 50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार धनोरा, मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, राजेंद्र दुबे ,महोलिया, जुगल, किशोर ,राजेश दुबे, घासीराम, अनिल श्रीवास्तव पिपरा ,बृज बिहारी तिवारी, दरियाव सिंह ,भगवत सिंह ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद रहे।
विकास से प्रभावित होकर, ली भाजपा की सदस्यता
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागौनीपुरैना एवं बांसा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागौनी पुरैना के वरिष्ठ भाजपा नेता, हरनाम सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमार धनौरा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज पाठक, हरिनाराण सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। जिनमें प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह सरपंच लंबरदार ,आलोक सिंह बड़ोन्या, प्रमेंद्र सिंह सोलंकी, रविंद्र सिंह, इंद्राज सिंह, भगत सिंह, देवराज, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह राजपूत, सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश रजक, देवराज सिंह, भगत सिंह बिछुआ, सतीष रजक, लक्ष्मन, सीताराम रजक, छोटू रजक, मुन्ना रजक, उदल रजक, हल्के रजक, बिज्जू रजक, नरेश रजक, सुखराम साहू, सीताराम विश्वकर्मा, चंद्रभान, राघवेंद्र सिंह, गजई अहिरवार, वीरेंद्र अहिरवार, पूरन अहिरवार, कबीर अहिरवार, भागीरथ अहिरवार, दशरथ अहिरवार, तुलसीराम अहिरवार, धनीराम अहिरवार, ब्रजेश अहिरवार सहित सैंकड़ों साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS