सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने खा लिया जहर, दाे की मौत

सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने खा लिया जहर, दाे की मौत
X
भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर जहर खा कर आत्म हत्या की कोशिश की है। इनमें से दो की मौत की खबर है जबकि शेष का इलाज चल रहा है। पालतू डॉग और चूहों को भी जहर खिलाया खिलाया गया है।

भोपाल। आनंद नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू अशोक विहार कॉलोनी में सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद उन्होंने अपने फैमिली ग्रुप और बच्चियों ने कॉलेज स्कूल ग्रुप को सुसाइड नोट वीडियो भेजे थे। रात करीब 11:30 बजे के आसपास लोग पहुंचे और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला और 16 साल की किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए है। पुलिस सूदखोर महिलाओं की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार संजीव जोशी (47‍). न्यू अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में रहते हैं। उनके परिवार में मां नंदिनी 67, पत्नी अर्चना 43, बड़ी बेटी ग्रीष्मा और छोटी बेटी पूर्वी रहती थी। संजीव जोशी पिपलानी में ऑटो पार्ट्स की दुकान साथ ही मैकेनिक की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी घर में किराने की दुकान का संचालन करती थी।

बबली शर्मा और पिंकी पर आरोप

संजीव जोशी के मौसा जी डीएस गौशालावाला ने बताया कि संजीव जोशी ने जो सोशल मीडिया पर वीडियो और सुसाइड नोट भेजा है उसमें बबली शर्मा और पिंकी से परेशान होने की बात लिखी है। यह दोनों महिलाएं व्यास का काम करती है। उन्होंने संजीव जोशी को भी ब्याज पर पैसा दिया था।

अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना

जहर खाने से पहले संजीव जोशी ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक गाना भेजा है उन्होंने खुद गाया है की अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना। 19 साल की ग्रीष्मा एलएनसीटी कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है। उसने अपने कॉलेज के फ्रेंड वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड करने की जानकारी भेजी थी। इसके बाद कॉलेज के दोस्त भी न्यू अशोक विहार पहुंच गए थे।

Tags

Next Story