एक दिन में लगाए पांच हजार पौधे, अफसरों ने ली सेल्फी

एक दिन में लगाए पांच हजार पौधे, अफसरों ने ली सेल्फी
X
अंकुर अभियान के तहत एक से पांच मार्च तक राजधानी में चार लाख पौधे लगाने का टॉरगेट रखा गया है। जिसके तहत अभियान के पहले दिन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मनुआभान टेकरी पर 400 से अधिक पौधे लगवाए।

कलेक्टर ने मनुआभान टेकरी पर लगवाए 400 पौधे

भोपाल। अंकुर अभियान के तहत एक से पांच मार्च तक राजधानी में चार लाख पौधे लगाने का टॉरगेट रखा गया है। जिसके तहत अभियान के पहले दिन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मनुआभान टेकरी पर 400 से अधिक पौधे लगवाए। इस दौरान उन्होंने पौधे के साथ सेल्फी लेकर वायुदूत एप पर फोटो भी अपलोड किया। इसी तरह अन्य अफसरों ने भी पौधों की सेल्फी एप पर अपलोड की है।

पौधारोपण अभियान के तहत जिले में 1 से 5 मार्च तक 51 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंगलवार को भोपाल लालघाटी स्थित मनुआभान टेकरी स्थित जल शोधन संयंत्र परिसर में 400 से अधिक पौधे एक साथ लगाए गए हैं। कलेक्टर सहित अन्य अफसरों ने अंकुर वायुदूत ऐप पोर्टल पर लोकेशन के साथ अपलोड किया।

- मिस्ड कॉल करके अभियान से जुड़ें

एक से पांच मार्च तक चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत राजधानी में चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसके तहत पौधरोपण करने वाले लोगों को अपने एंड्राइड मोबाइल फोन में वायुदूत एप अपलोड कर पौधे का फोटो अपलोड करना पड़ेगा। जिन लोगों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है, वह 0755 -2706666 पर मिस्ड कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन लोगों को वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना कहा जाएगा।

- मैनिट के पूर्व छात्रों ने रौपे पौधे

अंकुर अभियान के तहत मैनिट के पूर्व छात्रों ने सूखी सेवनिया में एक दिन में करीब पांच सौ पौधे रौपे। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया भोपाल देहात एसपी किरण केरकट्टा मौजूद रहीं। पूर्व छात्रों में अरुण शर्मा , सीमाब खान , हकीमुद्दीन सैफी, संजीव सिंह ठाकुर मौजूद थे। इस पौधा रोपण में पोधो को ट्री गार्ड से भी सुरक्षित किया गया है।

Tags

Next Story