जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित 15 अक्टूबर तक 24 घण्टे रहेंगे सक्रिय

भोपाल। जिले में बाढ़, अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेश पर जिला कार्यालय भोपाल नगर निगम कार्यालय सदर मंजिल और फायर ब्रिगेड स्टेशन फतेहगढ़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में जिला आपदा प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। ये कक्ष 15 जून से संचालित होना शुरू हुए थे। जो 15 अक्टूबर तक इसी तरह 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2540220, 0755-2701401 और 0755-2542222 रखा गया है। किसी भी तरह की परेशानी आने पर इन नंबरों पर आप कभी भी कॉल कर सकते हैं। इस नियंत्रण कक्ष की प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमति दुर्गा पटले होंगी जिनका मोबाइल नंबर 7400509463 है। साथ ही लिंक अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख अर्जुन मुरलीधर होंगे जिनका मोबाइल नंबर 9425016247 है। आपदा नियंत्रण कक्ष में अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS