मध्यप्रदेश में कोहरे और बादलों का डेरा, बढ़ रहा तापमान लेकिन ठंड कम नहीं, बारिश की संभावना

भोपाल। दो दिन आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बाद शनिवार की सुबह से मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे और बादलों का डेरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी बावजूद इसके ठंड कम नहीं हुई है। लोग ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के तीन-चार जिलों में बूंदा बांदी हुई और आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। बादलों के छाने से तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।
तापमान में नहीं आया ज्यादा अंतर
मध्यप्रदेश में ठंड का जोर जारी है। बादलों के छाए होने के बावजूद चौबीस घंटे के दौरान तापमान में ज्यादा अंतर नजर नहीं आया। अधिकांश इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री से कम या इसके आसपास ही बना हुआ है। दिन का पारा 20 डिग्री के आसपास अटक गया है। शुष्क और सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन है।
दो और सिस्टम बनने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी और 18 जनवरी को लगातार दो और सिस्टम बनने की संभावना है। अभी चल रहे सिस्टम बहुत ही कमजोर थे। ऐसे में उनका असर ज्यादा नहीं रहा। आने वाले समय में बन रहे सिस्टम कुछ मजबूत हैं। इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS