पर्यावरण संरक्षण के लिए CM शिवराज ने लिया हर दिन पौधारोपण का संकल्प, खुशी के मौके पर पौधा लगाने की अपील

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है। शिवराज सिंह चौहान हर दिन एक पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सीएम ने पर्यावरण को बचाने संरक्षण के लिए एक अभियान चलाया है। अभियान के तहत शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्मार्ट उद्यान में चांदनी का पौधा लगाया। पौधा लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प जारी है, यह अभियान साल भर चलेगा। शहर में एक स्थान ऐसा हो, जहां पर रोज पौधे रोपे जा सके।
उन्होंने आगे कहा- पर्यावरण बचाने का संकल्प पूर्ण करने में लगा हूं। सबसे अपील करता हूं एक पौधा जरूर लगाए। पौधे रोज लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुशी के मौके पर जैसे शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन सहित माता-पिता की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में एक पौधा जरुर लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में लगा हूं। उन्होंने कहा कि संकल्प जारी है, संकल्प सिद्ध तब होता है, जब सतत साधना की जाती है। काम में निरंतरता से ही संकल्प पूरा हो सकता है।
शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रत्येक दिन पौधारोपण का संकल्प 19 फरवरी को लिया था। उन्होंने उस दिन कहा था कि कल नर्मदा जयंती के दिन से संकल्प ले रहा हूं, मैं एक साल तक रोज एक पौधा लगाऊंगा, अमरकंटक से शुरुआत करूंगा। मेरी दिनचर्या पौधा लगाने के साथ शुरू होगी। आप भी साल में एक पौधा जरूर लगाएं। नशामुक्ति का संकल्प लें, समाज में जागृति होनी चाहिए। अपने संकल्प के अगले दिन नर्मदा जयंती पर उन्होंने अमरकंटक में एक पौधा लगाया था जिसके बाद से वे लगातार प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS