वन विभाग ने कसा शिकारियों पर शिकंजा, चीतल का शिकार करते 2 गिरफ्तार, 1 फरार

वन विभाग ने कसा शिकारियों पर शिकंजा, चीतल का शिकार करते 2 गिरफ्तार, 1 फरार
X
शनिवार सुबह 5 वर्षीय नर चीतल का शिकार करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पढ़िए पूरी खबर-

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 5 वर्षीय नर चीतल का शिकार करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की कार्यवाही करते हुए शिकारियों को रंगे हाथों धर दबोचा है।

यह मामला दक्षिण सामान्य वन मंडल अंतर्गत आने वाले सिवनी सामान्य हरवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज ग्राम दतिया में शनिवार सुबह 5 वर्षीय नर चीतल का शिकार करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी सामान्य हरवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज पीठ के ग्राम तालाब किनारे दबिश दी गई, जहां से जनम सिंह, देवी सिंह निवासी ग्राम दतनी को रंगे हाथ चीतल का शिकार करते हुए गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मृत चीतल बरामद किया गया है, बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Tags

Next Story