पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने फिर लिखा लोकायुक्त को पत्र, जानिए वीडी-बृजेंद्र के खिलाफ की क्या शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने फिर लिखा लोकायुक्त को पत्र, जानिए वीडी-बृजेंद्र के खिलाफ की क्या शिकायत
X
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर लोकायुक्त को पत्र लिखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया है कि इनके संरक्षण में पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में केन नदी पर रेत का अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सिंह ने इस मामले में जांच और कार्रवाई का आग्रह किया है। बता दें, इससे पहले भी दिग्विजय अवैध रेत खनन को लेकर लोकायुक्त एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख चुके हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर लोकायुक्त को पत्र लिखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया है कि इनके संरक्षण में पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में केन नदी पर रेत का अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सिंह ने इस मामले में जांच और कार्रवाई का आग्रह किया है। बता दें, इससे पहले भी दिग्विजय अवैध रेत खनन को लेकर लोकायुक्त एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख चुके हैं।

रेत माफिया को वीडी-बृजेंद्र का संरक्षण

पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील में उत्तरप्रदेश के रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत खनन किये जाने के मामले में कार्यवाही किये जाने को लेकर लोकायुक्त जस्टिस श्री एनके गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने एक बार फिर निशाना साधते हुए लिखा है कि स्थानीय जनों का सीधा आरोप है कि इन रेत माफियाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का संरक्षण प्राप्त है। पूर्व सीएम ने माननीय लोकायुक्त से उच्च स्तरीय राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त रेत माफियाओं और माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के नेतृत्व में मुख्यालय स्तर से सख्त कार्यवाही कराने का निवेदन किया है।

Tags

Next Story