MP POLITICS: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोविंद सिंह राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप, बोले दलित परिवारों के गिराए मकान, नहीं डरने की दी सजा

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यरोप का दौर शुरू हो गया है। जिसको लेकर हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए है।हाल ही में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि दलित परिवारों के मकान गिराए जाने के निर्देश राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कहने पर दिए गए है।इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि दलित लोगो के उनसे नहीं डरने पर उन्होंने दलितों के घर गिरवाए।
दलितों पर अत्याचार पर भड़के दिग्विजय
बता दें कि हाल ही में सागर जिले की सुरखी विधानसभा में दस दलित परिवारों के मकान गिराए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने ट्वीट के जरिये गोविन्द सिंह राजपूत को निष्णा साधते हुए कहा कि ‘सागर ज़िले के सुरखी विधानसभा के ग्राम रेपुरा के लगभग 10 अहिरवार समाज अनुसूचित जाति के प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकान मंत्री गोविंद राजपूत के निर्देश पर गिराए गए। क्यों? क्योंकि ये मंत्री से डरते नहीं हैं।
ग़रीब अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है
शासकीय योजना के अन्तर्गत प्रधान मंत्री आवास योजना में बने मकान बनते रहे तब प्रशासन क्यों सोता रहा? क्या भाजपा के नेताओं के मकान शासकीय भूमि पर नहीं बने? उन पर बुल डोज़र क्यों नहीं चला? यह ग़रीब अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं आज रैपुरा दोपहर तक पहुँचूँगा। मौक़े पर पहुँच कर पीड़ित अनुसूचित जाति के साथ बैठ कर चर्चा कर आगे की रूप रेखा तय करूँगा।’
सरकारी योजना अंतर्गत पट्टे दिए जाएंगे
पूर्व मुख्या मंत्री के इस बयान पर गोविन्द सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीती कर रही है। जिनके घर गिरे है उन्हें सरकारी योजना अंतर्गत पट्टे दिए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर से भी बात हो गई है। जल्द ही उन्हें विस्थापित किया जाएगा।’ उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सुरखी के रेपुरा में जो हुआ मैंने पता किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की गई है जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS