Digvijay Singh Visit Datia: दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन कर राजेंद्र भारती के नामांकन में होंगे शामिल

Digvijay Singh Visit Datia: दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन कर राजेंद्र भारती के नामांकन में होंगे शामिल
X
दिग्विजय सिंह ने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत सोमवार को दतिया से की है। इससे पहले उन्होंने राजसत्ता और शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। पीतांबरा पीठ पर मां बगलामुखी से विजय का आशिर्वाद लेकर पूर्व सीएम दतिया में रैली करेंगे।

MP Elections 2023:दतिया। मध्य प्रदेश में चुनाव के आखिरी तीन हफ्ते बचे रह गए हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रचार के आखिरी दिनों में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। करने का प्लान तैयार किया है। सिंह प्रचार अभियान की शुरूआत सोमवार को दतिया से कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजसत्ता और शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीतांबरा पीठ पर मां बंगलामुखी से विजय का आशिर्वाद लेकर पूर्व सीएम दतिया में रैली करेंगे। इससे पहले वे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के नामांकन में शामिल होंगे। तत्पश्चात आम सभा को संबोधित करेंगे। सिंह का दतिया दौरा इसलिए अहम बन गया है कि यहां कांग्रेस की टक्कर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से है। कड़े मुकाबले को देखते हुए दतिया में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को भी बदला है।

दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस इस बार विशेष फोकस कर रही है। कांग्रेस ने यहां एक बार फिर से राजेंद्र भारती पर भरोसा जताया है। 2018 के चुनाव में जहां डॉ नरोत्तम मिश्रा को 72 हजार 209 मत मिले थे, वहीं भारती 69 हजार 553 वोट पा सके। यानी भारती महज ढाई हजार वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार कांग्रेस ने यहां पूरा दमखम लगा दिया है। भाजपा के कद्दावर नेता अवधेश नायक को भी पार्टी में शामिल कराया गया है, इससे भाजपा यहां कमजोर हुई है। अब देखना होगा की इस बार कांग्रेस की रणनीति कितना कामयाब होती है।

Tags

Next Story