पूर्व सीएम ने किया ऐलान, सरकार बनी तो कांग्रेस कराएगी जातिगत गणना

पूर्व सीएम ने किया ऐलान, सरकार बनी तो कांग्रेस कराएगी जातिगत गणना
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि यदि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनती है,तो हम राज्य में जातिगत गणना कराएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर रही है।

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि यदि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनती है,तो हम राज्य में जातिगत गणना कराएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर रही है। इस सरकार को हमारे नौजवानों की चिंता नहीं है। नाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव ,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही पिछड़े वर्ग के उत्थान की दिशा में काम किया है। लेकिन भाजपा की सरकारें हो या संगठन सभी ने इस वर्ग को छलने का काम ही किया है। उसे न तो नौजवानों की चिंता है और ही बेरोजगारी की समस्या से उनका कोई लेना देना है। पीसीसी चीफ इस आयोजन के उपरांत हिंदी भवन में आहुुत हुए गुरु गोरखनाथ विकास संगठन द्वारा आयोजित नाथ सम्प्रदाय सामाजिक महाकुंभ में भी शामिल हुए।

Tags

Next Story