MP CHUNAV 2023; कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, राजनगर विधानसभा में मची राजनीतिक उथल-पुथल

छतरपुर : मध्यप्रदेश में जैस जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी के साथ साथ अन्य पार्टी भी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुए है। इसी के चलते कांग्रेस के दिग्गज नेता शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने सपा सुप्रीमो से आज मुलाकात की। बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पिछले दो दिन से मध्य प्रदेश के दौरे पर है। तो वही आज उनका खजुराहो का दौरे है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह अखिलेश यादव पहुंचे। जिसके बाद से एमपी के राजनीती गलियारों में हलचल तेज हो गई।
राजनगर विधानसभा में मची राजनीतिक उथल-पुथल
इसके साथ ही अखिलेश यादव और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसके सामने आने के बाद से राजनगर विधानसभा में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। इसके साथ ही लोग ये भी अनुमान लगा रहे है कि जल्द ही राजा भैया सपा में शामिल हो सकते है। अगर ऐसा होता है तो राजनगर विधानसभा में दल-बदल से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि इस दौरान पार्टी छोड़ने की कोई भी खबर कांग्रेस के पूर्व विधायक के तरफ से सामने नहीं आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS