MP Election 2023 : प्रेम चंद गुड्डू की एंट्री से फूली भाजपा की सांसे, मची हलचल

MP Election 2023 :मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने अपनी कमर कंस ली है। दोनों ही दलों के नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में महाकाल की नगरी उज्जैन में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पहुंचने से भाजपा की सांसे फूलने लगी है।
प्रेमचंद गुड्डू की उज्जैन में एंट्री से कई मायने निकाले जाने लगे है। दरअसल, प्रेमचंद गुड्डू ने उज्जैन लोकसभा सीट पर भाजपा के पूर्व मंत्री सत्यनारायण जटिया को हराया था। इसके अलावा प्रेमचंद गुड्डू सांवेर से चुनाव लड़ने की बात भी कह चुके है। साथ ही उज्जैन की आठों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा भी ठोक चुके है। इसी को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्डू को उज्जैन से तैयारी करने के संकेत दिए है।
प्रेमचंद गुड्डू का बड़ा दावा
बीते रविवार को प्रेमचंद गुड्डू ने पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा की आगामी चुनाव में कांग्रेस 160 सीटें जीतेगी। इसके अलावा उन्होंने महाकाल लोक और मास्टर प्लान के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा की भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कांग्रेस ने शुरू कर दिया है, बाबा महाकाल कांग्रेस को मार्गदर्शन कर रहे है।
प्रेमचंद गुड्डू ने की बड़ी मांग
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने महाकाल लोक में गिरी मूर्तियों को लेकर कहा की मामले में सिर्फ लोकायुक्त के नाम पर लीपापोती की जा रही है। प्रेमचंद गुड्डू ने मांग करते हुए कहा की मामले की रिटायर्ड हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट से जांच की जाए। अगर प्रदेश की शिवराज सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम आंदोलन करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS