सड़क हादसे में पूर्व पार्षद की मौत, शहर में शोक की लहर

सड़क हादसे में पूर्व पार्षद की मौत, शहर में शोक की लहर
X
एक ट्रक ने कुचल दिया, इस हादसे में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर-

राजगढ़। शहर के बड़े पुल के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व पार्षद सतीश दशहरिया की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर छाई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है। सतीश दशहरिया वार्ड क्र.9 के पूर्व पार्षद थे।

बड़े पुल पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में शहर के वार्ड क्रमांक 9 के पूर्व पार्षद सतीश दशहरिया की मृत्यु हो गई। रोज़ की तरह वे अपने घर से निकलकर कर्तव्य स्थल की ओर रवाना हुए थे। इस बीच वे पानी पीने के लिया रुके। सतीश पानी पीकर जाने लगे इतने में पीछे से तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। पूर्व पार्षद की अचानक मिली मौत की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर छाई हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Tags

Next Story