पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का दावा- विंध्य से लिखी जाएगी मप्र में सत्ता परिवर्तन की इबारत

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा किया है कि मप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार और विंध्य लिखेगा सत्ता परिवर्तन की इबारत। उन्होंने यह भी दावा किया कि सतना जिले की सभी सातों सीटें कांग्रेस जीतेगी। सिंह सतना में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह एवं हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राहुल की यात्रा को आजादी की दूसरी लड़ाई कहा
अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का ज्वालामुखी जनता के दिलों में जो धधक रहा है। वह ज्वालामुखी इस वर्ष के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव में फटेगा और भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी। उसी तरह जैसे विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद चली गई थी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा कि अगली यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS