MP NEWS; मंच पर भिड़े पूर्व मंत्री और अल्पसंख्यक नेता, “जन आक्रोश यात्रा" आपसी आक्रोश में हुई तब्दील

बुरहानपुर : मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने जनता को रिझाने के लिए 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस बीजेपी के 18 साल के कार्यकाल को लेकर जनता को प्रदेश सरकार की गलतियां गिनवाएंगी। इसके साथ ही 15 दिन में 230 विधासभा को इस यात्रा के जरिए कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को यात्रा बुरहानपुर पहुंची। जहां पर जनता को संबोधन करने को लेकर अल्पसंख्यक नेता फरीद काजी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच तीखी नोकझोक हो गई। जिसके बाद थोड़ी देर में “जन आक्रोश यात्रा” आपसी आक्रोश यात्रा में बदल गई
भाषण देने के दौरान कांग्रेस नेता में हुई बेहस
बता दे कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलावर की शाम बुरहानपुर पहुंची लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आम सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्थानीय इक़बाल चौक में जन आक्रोश यात्रा आम सभा में उस वक्त गहमागहमी का माहौल बन गया जब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आम सभा को सम्बोधित करने जा रहे थे तभी अल्पसंख्यक नेता डॉ फरीद काज़ी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टाक के बीच तीखी तकरार हो गई। जानकारी के अनुसार नेताओं के बीच जनता के सामने भाषण देने को लेकर हुई थी। जिसके बाद सज्जन सिंह वर्मा के साथ साथ सजंय दत्त, विभा पटेल, विक्रांत भूरिया आदि नेता भी उनके साथ कार्यक्रम को बीच में छोड़कर निकल गए।
क्या है यात्रा रूट
19 सितंबर - खरगोन से भीकनगांव होते हुए बुरहानपुर
20 सितंबर - नेपानगर से होते हुए सेंधवा
21 सितंबर - राजपुर से बड़वानी
22 सितंबर - अलीराजपुर से जोबट होते हए झाबुआ
23 सितंबर - थांदला से पेटलावद होते हुए बदनावर
24 सितंबर - धार से सरदारपुर
25 सितंबर - मनावर से धरमपुरी होते हुए खरगोन
26 सितंबर - कसरावद से बड़वाह होते हुए ओंकारेश्वर
27 सितंबर - खंडवा से होते हुए हरसूद वापस खंडवा
28 सितंबर - मांधाता से खातेगांव
29 सितंबर - हाटपिपलिया से देवास
30 सितंबर - सोनकच्छ में समापन
आपको बता दें कि कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का समापन सोनकच्छ में 30 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर एक विशाल आमसभा का आयोजन भी होगा। आम सभा को कांग्रेस के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS