Captain Abhimanyu : नर्मदापुरम पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, लेंगे भाजपा की बड़ी बैठक

Captain Abhimanyu : हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और देश के जाने माने दिग्गज भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु सिंह मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के दौरे पर पहुंचे है। कैप्टन अभिमन्यु रविवार को नर्मदापुरम पहुंचे है, जहां वह शाम 5 बजे हरदा जिले के भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। वही 4 सितंबर को वह बैतूल जिले के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
नर्मदापुर भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि कैप्टन अभिमन्यु सिंह सुबह 10 बजे नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा की पूजा कीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आगे बताया की कैप्टन अभिमन्यु नर्मदापुरम की बैठक के लेने के बाद शाम 5 बजे हरदा जिले के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे इसके बाद वें 4 सिंतम्बर को बैतूल जिले में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेताओं के दौरे प्रस्तावित किए गए है। मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 की दृष्टि से प्रत्येक संभाग में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने में जुटे हुए है।
कौन हैं कैप्टन अभिमन्यु
आपको बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु का जन्म दिसंबर 1967 में हिसार जिले के खांडा खेड़ी गांव में हुआ था। 1987 में कैप्टन अभिमन्यु ने इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी, लेकिन राजनीति में अपनी सेवाएं देने के लिए उन्होंने आर्मी की नौकरी छोड़कर 1997 में बीजेपी ज्वाइन की। कैप्टन अभिमन्यु दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है। कैप्टन अभिमन्यु को 2005 में हरियाणा बीजेपी का महासचिव बनाया गया था। वें मंत्री बनने से पहले दो बार बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। साल 2014 में कैप्टन अभिमन्यु को बीजेपी को राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया था। कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा सरकार में वित्त मंत्री रह चुके है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS