मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन, 11 प्रस्ताव पारित

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन, 11 प्रस्ताव पारित
X
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि देश को दंगा और प्रदूषण मुक्त रखने एवं समरसता, सद्भवना और भाईचारा वाला भारत बनाने पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। मंच द्वारा 20 अगस्त से 30 सितंबर तक लोगों को जोड़ने की मुहिम एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है।

भोपाल। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि देश को दंगा और प्रदूषण मुक्त रखने एवं समरसता, सद्भवना और भाईचारा वाला भारत बनाने पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। मंच द्वारा 20 अगस्त से 30 सितंबर तक लोगों को जोड़ने की मुहिम एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। इसमें छोटे-बड़े 3000 से अधिक कार्यक्रम होंगे, जो मंच के हजारों कार्यकर्ताओं की सहायता से पूरे होंगे। इन्द्रेश कुमार रविवार को पीपुल्स ग्रुप ऑडिटोरियम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि चार दिनों में 11 विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए और कुछ नए लक्ष्य रखे गए। जिनमें सबसे मुख्य रहा एक देश, एक कानून, जिसे लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड कहते हैं।

भारत में स्थिति विस्फोटक हो रही है

उन्होंने अभ्यास वर्ग को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विश्व में यह पहला मौका है जब कहीं भी किसी भी मुस्लिम संगठन का इस प्रकार से कोई अभ्यास वर्ग हुआ, जिसमें देश और दुनिया में मुस्लिमों कि स्थितियों पर चिंतन और उससे जुड़ी बातों पर अनगिनत प्रस्ताव पारित किए गए। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि चार दिनों में 11 विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए और कुछ नए लक्ष्य रखे गए। जिनमें सबसे मुख्य रहा एक देश, एक कानून, जिसे लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड कहते हैं। इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण, लव जिहाद जैसे मुद्दे हावी रहे। जबकि नए लक्ष्य में नए सिरे से भारत जोड़ने की मुहिम शामिल रहेगी। मुस्लिम समाज से जुड़े बुद्धिजीवियों ने अलग अलग विषयों पर चिंतन किया और व्याख्यान पेश किया। जिनमें पूर्व वाइस चांसलर, आईआईटी के पूर्व डायरेक्टर, प्रोफेसर, चिकित्सा विशेषज्ञ, वकीलों और अन्य बुद्धिजीवियों ने अपनी राय रखी। जनसंख्या, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर संघ नेता ने कहा कि मुस्लिम धर्म में स्कूल ड्रॉप आउट की संख्या सबसे अधिक है। मुस्लिम धर्म के लोग देश में करीब 20 करोड़ हैं और उनमें से ग्रेजुएट मात्र 3 प्रतिशत से भी कम हैं। ऐसे लोगों में रोजगार की समस्या भी रहती है और ये जहां रहते हैं वहां का क्राइम रेट भी अधिक होता है। और अगर ओवरऑल देखें तो विश्व के 17 फीसदी लोग भारत में रहते हैं जबकि संसाधन विश्व का मात्र 6 प्रतिशत है। यानी भारत में स्थिति विस्फोटक हो रही है। इसलिए इस पर लगाम लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

देश को दंगा और प्रदूषण मुक्त बनाने अभियान चलेगा

इंद्रेश कुमार ने लव जिहाद के विषय पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहां इसके भी खात्मे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैसे होता है की साथ-साथ जीने मरने की कसम खाने वाले दो पल में ही खून के प्यासे बन जाते हैं। बाद में पता चलता है कि लड़के ने आइडेंटिटी कुछ और निकलती है, उसका पहना कलावा भी झूठा निकलता है, तो कहीं धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। ऐसे प्यार का क्या मतलब जिसमें दूसरे की पहचान मिटानी पड़ती हो? उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा में गाय की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक की भी बात की। उन्होंने कहा कि गाय की कुर्बानी हराम है। गाय की सेवा करनी चाहिए।

आस्था की तरह मनाया जायेगा

और इसके दूध और दूध से बनी चीजें शिफा (बीमार को अच्छा) देती हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता देश भर में गायों की सेवा कर रहे हैं और सदैव करते रहेंगे। आगामी रक्षा बंधन के त्योहार को भी हर साल की तरह खूब धूम धाम से मनाने का फैसला किया गया है। मंच हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय रक्षा बंधन पर्व मनाया करता है और इस बार भी पूरी तन्मयता के साथ इसे मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस भी पूरी श्रद्धा और आस्था की तरह मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम में योग करना हराम नहीं है। जो भी ऐसी बात करता है उसे इसका मतलब है कि इस्लाम का ज्ञान नहीं है। योग एक तरह का विज्ञान है जो व्यक्ति को सेहतमंद रखता है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की लगभग 2500 इकाइयां योग दिवस को मनाएंगी।

देशभर में 100 स्थानों पर मनाएंगे रक्षाबंधन

29 जून को ईदुल जुहा (बकरीद) पर गाय की कुर्बानी नहीं, सेवा और दान करेंगे। संकल्प नारी के सम्मान में 30 अगस्त को रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाएंगे। प्रमुख केंद्रों पर 100 से अधिक स्थान पर देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे। 20 अगस्त से 30 सितंबर तक जनजागरण जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

Tags

Next Story