चार महिला आरक्षकों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की हालत गंभीर, इलाज के लिए अस्पताल में

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार देर रात एक कार ने चार महिला आरक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीन आरक्षक घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था।
फिल्म देखकर लौट रही थीं महिला आरक्षक
हिट-एंड-रन जैसा यह मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक कार सवाल युवक ने चार महिला आरक्षकों को टक्कर मार दी। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। इनमें से दो को नर्मदा अस्पताल एवं एक को हमीदिया अस्पताल रिफर किया गया है। चाैथी महिला आरक्षक को जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला आरक्षकों कमिश्नरी लागू होने पर दूसरे जिलों से बुलाकर ट्रैफिक में पदस्थ किया गया है। चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद रंग महल टाकीज में फ़िल्म देखकर लौट रही थी घर। हादसा शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में धुत था, जिसे टीटी नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला सिपाहियों की दो अन्य सहेलियां स्कूटर से भी थीं। घायल हुईं महिला सिपाहियों ने अपने साथ हुए हादसे की सूचना फोन कर अपनी सहेलियों को दी। इसके बाद घायल सिपाहियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS