MP CRIME NEWS: दोस्त ने उठाया भरोसे का फायदा, शादी का झांसा देकर महिला मत्र से महीनों तक किया रेप

MP CRIME NEWS: दोस्त ने उठाया भरोसे का फायदा, शादी का झांसा देकर महिला मत्र से महीनों तक किया रेप
X
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। जहां एक 36 साल की महिला से उसके दोस्त ने शादी का वादा करके रेप किया।

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। जहां एक 36 साल की महिला से उसके दोस्त ने शादी का वादा करके रेप किया। बता दें कि महिला लंबे वक्त से अपने प्रेमी को शादी के लिए मानती रही। लेकिन अक्सर लड़का आज कल के नाम पर महिला को लटकता रहा। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पहले से शादी शुदा है और अपने पति से अनबन होने के बाद से अपने बेटे के साथ अलग रहती है। इस दौरान उसके दोस्त ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसलिए महिला चली गई। जिसके बाद लड़के ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। उसके युवक अक्सर महिला को मिलने के बहाने बुलाता और संबंध बनाता। जिसके बाद जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से मुकर गया।

शादी के नाम पर महीनो बनाता रहा संबंध

पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि 22 साल का लड़का जिसका का नाम विकास है। गलाऊखेड़ी का रहने वाला है। टीआई अरूण शर्मा ने बताया कि सिंगार चोली, कोहेफिजा की रहने वाली 36 साल की महिला से उसके दोस्त ने शादी का वादा करके रेप किया। पति से अलग रहने के चलते इस दौरान महिला की नजदीकी 23 साल के विकास के साथ बढ़ गई। आरोपी विकास ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मिलने के बहाने अक्सर पीड़िता से अक्सर रिलेशन बनाता रहा। फ़िलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Tags

Next Story