सखियों ने पंचायतों से वसूला 3 करोड़ का टैक्स, कमाए 11 लाख रुपए

सखियों ने पंचायतों से वसूला 3 करोड़ का टैक्स, कमाए 11 लाख रुपए
X
जिला पंचायत भोपाल द्वारा पंचायतों में शुरू की गई टैक्स वसूली की योजना ने गांव की महिलाओं का जीवन बदलकर रख दिया है। जिले की 222 ग्राम पंचायतों में 374 टैक्स सखियां टैक्स वसूलने का पिछले एक साल से काम कर रही हैं। टैक्स सखियों ने 1 अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक पंचायतों से संपत्ति, जल, स्वच्छ और वृत्ति टैक्स मिलाकर लगभग 3 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूल किया हैं।

जिला पंचायत ने पंचायतों में शुरू कराई टैक्स वसूली

भोपाल। जिला पंचायत भोपाल द्वारा पंचायतों में शुरू की गई टैक्स वसूली की योजना ने गांव की महिलाओं का जीवन बदलकर रख दिया है। जिले की 222 ग्राम पंचायतों में 374 टैक्स सखियां टैक्स वसूलने का पिछले एक साल से काम कर रही हैं। टैक्स सखियों ने 1 अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक पंचायतों से संपत्ति, जल, स्वच्छ और वृत्ति टैक्स मिलाकर लगभग 3 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूल किया हैं। इसके बदले में महिलाओं ने लगभग 11 लाख 12 हजार रुपए की आय भी प्राप्त की है।

जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि पंचायतों में टैक्स वसूली का काम करने में कर्मचारी असफल ही साबित होते थे। इसी वजह से एक साल पहले प्रशिक्षण देने के बाद 374 टैक्स सखियों को पंचायतों से कर वसूली का काम सौंपा गया। इन सखियों ने बेहतर टैक्स वसूली की है। टैक्स सखियों ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों से अधिक टैक्स वसूल किया है। फंदा की सखियों ने सचिव और रोजगार सहायकों से दोगुनी टैक्स की राशि सवा करोड़ रुपए वसूल की है। तो वहीं बैरसिया की सखियों ने भी 30 प्रतिशत अधिक राशि वसूल की है।

Tags

Next Story