महिला के साथ गैंगरेप, कुछ रुपयों की मदद मांगने पहुंची थी पीड़िता

ग्वालियर। कुछ रूपयों की मदद मांगने घर आई एक महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप कर दिया। इस वारदात में एक महिला भी शामिल है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन दोनों पुरुषों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। इस वारदात में गिरफ्तार महिला ने भी साथ दिया है। पीड़ित महिला कुछ रुपयों की मदद की गुहार लेकर इनके घर पहुंची थी, जहां उसकी बेबसी का फायदा उठाते हुए सामूहिक बलात्कार किया गया है। बहरहाल, पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS