Gangotri Accident: मलबे में दबने से 4 की दर्दनाक मौत, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे तीर्थयात्री, गंगोत्री धाम से लौट रहे थे

उत्तराखंड। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के साथ ही भस्खलन की घटनाएं काफी ज़्यादा बढ़ गई है। ऐसे में एक और बुरी खबर आ रही है। गंगोत्री के गंगनानी के पास एक पहाड़ से बड़े - बड़े गिर गए । पत्थरों के नीचे दबने से मध्य प्रदेश के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा गंगोत्री के गंगनानी के पास हुआ हादसे में सात लोग घायल हो गए। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो अन्य छोटे वाहन दब गए थे। मलबा इतना भारी था कि वाहन में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए।
शव को निकालना हुआ मुश्किल
जब सड़क पर मलबा गिरा तब कई वाहन वहां से गुजर रहे थे। ऐसी खबरे आ रही है कि करीब 30 से 35 लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तराखंड में लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थर और मलबे के कारण एक यात्री का शव वाहन से बाहर निकालने में परेशानी भी आ रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शवों को निकालने में परेशानी आ रही है।सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था और बचाव दल को भी मौके तक पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS