Mandsaur News: लापरवाही पड़ी भारी! खुला रहा गया गैस का रेगुलेटर, गैस जलाते ही आग में झुलसा युवक हालत गंभीर

Mandsaur News: लापरवाही पड़ी भारी! खुला रहा गया गैस का रेगुलेटर, गैस जलाते ही आग में झुलसा युवक हालत गंभीर
X
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि रात में गैस की टंकी का रेगुलेटर चालू रह गया। रातभर हुए गैस रिसाव से कमरे में गैस इकट्ठा हो गई। सुबह जब गैस जलाया, तो कमरे में जमा गैस में ब्लॉस्ट हो गया। इस धमाके में किचन की दीवारें तक उड़ गई।

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक घर में गैस रिसाव के बाद धमाका होने से एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित सुबह खेत पर जाने के लिए तैयार हो रहा था, इसी दौरान वह किचन में चाय बनाने गया और हादसे का शिकार हो गया। शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी गांव की बताई जा रही है। गैस रिसाव से हुए ब्लास्ट के बाद एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। घटना में किचन की पक्की दीवार ढह गई। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पड़ोसी रिश्तेदार राधेश्याम सूर्यवंशी ने बताया कि पीड़ित मेरे पड़ोस में रहते हैं और रिश्ते में ममेरा ससुर लगते हैं। गैस की नली में लीकेज हो रहा था, ये सुबह चाय बनाने गए। जैसे ही गैस जलाया धमाका हो गया। ये काफी गरीब हैं, धमाके में मकान भी गिर गया है। सरकारी सहायता मिल जाए, तो इलाज और घर चल जाएगा।

रेगुलेटर ऑन रहने से गैस का रिसाव हुआ

Tags

Next Story