DABRA NEWS; नेशनल हाईवे बना मौत का अड्डा, गौ सेवक और बजरंग दल ने किया थाने का घेराव, 12 लोग गिरफ्तार

डबरा; मध्यप्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे की वजह से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। आए दिन प्रदेश के अधिकतर क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आते रहती है। फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर। लगातार हो रहे मौतों अकड़े को कम करने को लेकर पुलिस द्वारा तरह तरह के कदम उठाए जा रहे है। लेकिन इसके बाद भी अकड़े कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे है। खास तौर पर गायों की मौत के ग्राफ बढ़ते जा रहे है, गायों की बेवजह हो रहे मौतों से आक्रोशित गौ सेवक और बजरंग दल ने आज नेशनल हाईवे 44 पर जाम लगाते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
दो दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गौ सेवक और बजरंग दल को प्रदर्शन बंद करने के कहा, इस दौरान जब प्रदर्शनकरियो ने बात नहीं मानी तो पुलिसकर्मियों को जबरन लाठी बरसाते हुए दो दर्जन से अधिक से लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद सिमरिया टेकरी पर लगाए गए जाम को खोला गया। इसके बाद भी मौत से आहत प्रदर्शनकारियों ने थाने के अंदर भी जमकर विरोध प्रदशन किया। फ़िलहाल डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा और हिंदू संगठन की पदाधिकारी के बीच रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS