MP NEWS; राज्यपाल मंगुभाई पटेल का लंदन में होंगे सम्मान, 14 सितंबर को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर करेंगे सम्मानित

MP NEWS; राज्यपाल मंगुभाई पटेल का लंदन में होंगे सम्मान, 14 सितंबर को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर करेंगे सम्मानित
X
मध्य प्रदेश के राजपाल मंगुभाई पटेल को जल्द ही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल 11 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होंगे।

भोपाल : मध्य प्रदेश के राजपाल मंगुभाई पटेल को जल्द ही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल 11 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होंगे।

11 से 18 सितंबर तक विदेश प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल

बता दें कि समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेड्स ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अलग अलग देशों के नेता शामिल हो सकते है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 11 से 18 सितंबर तक विदेश प्रवास पर रहेंगे और 18 सितंबर को भारत लौटेंगे।

Tags

Next Story