mp bjp : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत, कुछ घंटों बाद पहुंचेगे आमित शाह

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditiya scindhia) का भोपाल (bhopal) पहुंचने पर पार्टी (party) के नेताओं (leaders) और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। राजाभोज एअरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता पहले से पहुंच चुके थे। दोनों ही केंद्रीय मंत्री पार्टी के आयोजित कार्यक्रमों मेंं शामिल होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मंगलवार को भोपाल आ रहे हैं। उनके यहां आने का कार्यक्रम अचानक सामने आया। भाजपा दफ्तर में सभी पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होने के कारण पार्टी के सभी विधायक भी भोपाल में मौजूद रहेंगे। अनुमान है आगामी चुनाव को देखते हुए शाह सभी के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। अभी जो कार्यक्रम है उसके मुताबिक शाह भोपाल में ही डिनर करेंगे।
पहले टला था दौरा
बता दें इससे पहले शाह का 22 जून को मध्य प्रदेश का दौरा टल गया था। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बालाघाट में नहीं उतर सका था और रायपुर वापस लौट गये था। भाजपा ने हाल ही में चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को बनाया है।
कुल 5 घंटे रुकेंगे शाह
शाह भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक करीब 4 घंटे तक चलेगी। शाह मिशन 2023 के लिए भाजपा की रणनीति तैयार करने आ रहे हैं। ये अहम बैठक पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ होगी। इसमें भाजपा की कोर कमेटी को बुलाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS