ग्रुप कैप्टन का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, मुख्यमंत्री शिवराज रहे मौजूद, शुक्रवार को बैरागढ़ में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल। सेना के विमान से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को अपरान्ह लगभग पौने तीन बजे भोपाल पहुंच गया। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक में भोपाल में उनके सन सिटी कालोनी स्थित घर ले जाया गया। एयरपोर्ट और घर में मंत्रियों, नेताओं, अफसरों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्थिव देह के साथ घर तक गए। वरुण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट में किया जाएगा। घर पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद देह सेना के अस्पताल में रखी जाएगी।
पिता की मर्जी से बदला अंतिम संस्कार का स्थान
भोपाल में जिला प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था, लेकिन वरुण के पिता के कहने पर अब संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। दरअसल, पिता ने कलेक्टर को बताया कि अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते कि लोग उनके बेटे की वजह से परेशान हों। बता दें, तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS