ग्वालियर : धर्मवीर भदौरिया की जमानत अर्जी ख़ारिज, दो लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला

ग्वालियर : धर्मवीर भदौरिया की जमानत अर्जी ख़ारिज, दो लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला
X
धर्मवीर भदौरिया मॉडर्न ब्रेड फैक्ट्री और अनमोल आटा उद्योंगों के संचालक हैं। धर्मवीर भदौरिया पर एक के बाद एक उत्तरप्रदेश की दो युवतियों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। पढ़िए पूरी खबर-

ग्वालियर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद व्यापारी धर्मवीर सिंह भदौरिया की जमानत का आवेदन विशेष अदालत ने ख़ारिज कर दिया है। धर्मवीर भदौरिया हाल ही में सीरियल रेपिस्ट के तौर पर सुर्ख़ियों में आये। धर्मवीर भदौरिया मॉडर्न ब्रेड फैक्ट्री और अनमोल आटा उद्योंगों के संचालक हैं। धर्मवीर भदौरिया पर एक के बाद एक उत्तरप्रदेश की दो युवतियों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।

धर्मवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ महिला थाना व गोला का मंदिर थाने में दुष्कर्म के दो मामले एक सप्ताह में दर्ज हुए थे। मार्डन ब्रेड के संचालक धर्मवीर सिंह भदौरिया को महिला थाना पुलिस दुष्कर्म के मामले में दिल्ली के पास से पकड़कर लाई थी। आरोपित के दो मोबाइल जब्त करने के बाद उसे जेल भेज दिया था। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्रोटेक्शन वारंट से बचने की कोशिश में धर्मवीर ने न्यायाधीश अनीता सिंह की विशेष अदालत में दिल का मरीज होने का हवाला देते हुए जमानत अर्जी दाखिल की थी। मेडिकल चेकअप में फिट पाए जाने पर उसकी जमानत याचिका ख़ारिज हो गई।

बता दें मॉर्डन ब्रेड फैक्ट्री और अनमोल आटा के संचालक और समाज सेवी धर्मवीर भदौरिया पर दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पहले बेसुध किया गया। फिर उनके कपड़े उतारे गए और दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो बनाकर आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करता रहा।

Tags

Next Story