gwalior oil factory : ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, 1 घंटे मशक्कत के बाद पाया काबू

gwalior oil factory : ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग,  1 घंटे मशक्कत के बाद पाया काबू
X
शहर gwalior oil factory fire के एक ऑयल फैक्ट्री में शु​क्रवार की रात भीषण आग लग गई।

ग्वालियर। शहर के एक ऑयल फैक्ट्री में (gwalior oil factory fire) शु​क्रवार की रात भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लैपटों से ऑयल फैक्ट्री में मशीनों में भी आग पकड़ लिया। उधर जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार खराब ऑइल को रीसाइक्लिंग करने वाली फैक्ट्री में आग लगी थी जिसके बाद चार गाड़ी पानी आग डालकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया था। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री स्थित बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात आग लगी थी। लुब्रिकेंट ऑयल की इस फैक्ट्री में पुराने तेल को खरीद कर उसे रीसाइक्लिंग कर दोबारा आइल बनाया जाता था।

नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर यहां कोई घर्षण या बीड़ी सिगरेट को फेंकने की वजह से यह आग लगी है। अन्यथा आसपास ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे आग लगने की कोई तीसरी वजह नजर आती हो। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के इलाके में स्थित फैक्ट्रियों को भी सतर्क कर दिया गया था।

Tags

Next Story