Gwalior Samvad 2023 : डॉ हिमांशु द्विवेदी के सवालों पर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जानिए

Gwalior Samvad 2023 : डॉ हिमांशु द्विवेदी के सवालों पर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जानिए
X
हरिभूमी व आईएनएच न्यूज चौनल का अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के रोडमैप पर आधारित संवाद 2023 कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में करा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में इन क्षेत्रों के दिग्गजों समेत प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही है।

Gwalior Samvad 2023 : हरिभूमी व आईएनएच न्यूज चौनल का अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के रोडमैप पर आधारित संवाद 2023 कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में करा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में इन क्षेत्रों के दिग्गजों समेत प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही है। इन कार्यक्रमों में हरिभूमि व आईएनएच न्यूज चौनल के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के सवालों का ये दिग्गज सामना कर रहे है। शुक्रवार की शाम हुए इस कार्यक्रम में ग्वालियर के बीजेपी और कांग्रेस के वारिष्ठ नेता शामिल हुए। प़क्ष और विपक्ष के लोगों ने शहर के विकास को लेकर चर्चा हुए, जिसमें जनता ने भी अपना प़क्ष रखा और जनप्रतिनिधियों से सवाल किए।

डॉ हिमांशु द्विवेदी - भाजपा को चुनाव के समय नरेन्द्र सिंह के अलावा कोई और क्यों दिखाई नहीं देता

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर - में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो काम मेरे जिम्मे करती है, मेरी कोशिश रहती है की उसे पूरी इमानदारी के साथ पूरा करू। चाहे कभी भी हों, मध्यप्रदेश तो मेरा गृहराज्य है। बीजेपी की चार चार पीढ़ी के साथ मैने काम किया हैं। और चारों पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त होना यह मेरे लिए अमूल्य पूंजी है। इसकी कोई तुलना किसी से नहीं हो सकती।

डॉ हिमांशु द्विवेदी - 2023 में बीजेपी को जो बैचेनी दिखाई दे रही है, ऐसी पहले कभी नही देखी

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर - मैं समझता हूं की चुनाव कोई भी हो उसे हर व्यक्ति को गंभीरता से लेना चाहिए। और भारतीय जनता पार्टी भी उसे गंभीरता से लेती है, लेकिन यह सोचना उचित नहीं होगा की एपी चुनाव में केंन्द्रीय नेता बहुत ज्यादा ताकत लगा रहे है, या बहुत ज्यादा बैचेन है। पहले के चुनावों में पार्टी का आकार इतना बड़ा नहीं था, केंन्द्र में सरकार भी नहीं होती थी, तो कम लोग होते थे। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। केंन्द्रीय में हमारी बहुमत की सरकार है। सरकार में 70 मंत्री काम कर रहे है। इससे पहले भी देखा होगा, कि कोई भी चुनाव ऐसा नहीं है, जिस चुनाव में सब लोग मिलकर काम नहीं करते हो। पीएम मोदी जी को भी जितना पार्टी आग्रह करती है मेने उनको कभी मना करते देखा नहीं। कोई भी चुनाव हो हर चुनाव में उनकी भूमिका होती है। और रात-रातभर का सवाल नहीं है। कोई भी मंत्री शाम को आएगा तो रात में तो रहेगा। हम सब लोग कार्यकर्ता है, और कार्यकर्ता के नाते चुनाव की जिम्मेदारी हम सबकी है। हमारे प्रधानमंत्री हो, गृहमंत्री हो उनकी चिंता सभी चुनाव की रहती है वैसी ही चिंता मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की है।

मंत्री तोमर ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव का काम प्रारंभ हो गया है। सम्मेलन भी लगभग लगभग पूर्णता की ओर है यात्राएं शुरू होने वाली है, मुझे लगाता है कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा सफल होगी।

डॉ हिमांशु द्विवेदी - इतनी बड़ी पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले क्यों अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर - समय जैसे-जैसे आगे बढता है तो समय परिवर्तन के साथ सोच में भी परिवर्तन होना चाहिए। इसलिए नई परिस्थितियों में नए प्रयोग करने का होसला भी किसी राजनैतिक दल में हो, तो उस राजनैतिक दल की तारीफ होना चाहिए। पार्टी सभी 230 सीटों पर विचार कर रही है। लगातार इस बात पर मंथन चल रहा है। जैसे-जैसे प्रक्रिया पूरी होती जा रही है। वैसे-वैसे हम आगे बढ़ते जा रहे है।

39 प्रत्याशी घोषित होन पर मंत्री तोमर ने कहा कि जब चुनाव आता है तो निश्चित रूप से सीट के मामले में ए,वी,सी सीट करने की कोशिश होती है। ये वो सीटे है जिनको हम पिछली बार जीत नहीं पाए थे। जो सीट हम जीत नही पाए है उनके बारे में हमारी अलग रणनीति है। जो सीटे हम कभी नहीं जीते उनके बारे में अगल रणनीति है। जो बार बार जीते रहे और हारते रहे उन सीटों के बारे में हमारी अगल स्टेट्ची है। और जो सीटे हम जीते है उनके बारे में अलग रणनीति है। यह वो सीटे है जो हम पिछली बार जीत नहीं सके थे उनपर हम लोगों ने विचार किया और सोचा की इस बार नया प्रयोग करना चाहिए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नवाचार हुआ है।

डॉ हिमांशु द्विवेदी -आपके पुराने मित्र शिवराज सिंह पर भी कुछ रोशनी दीजिए, वो नरेन्द्र मोदी जी के कंधों से कितना बोझ हटा लेंगे।

मंत्री तोमर - नरेन्द्र मोदी जी हम सबके नेता है। वो देश के नेता तो हैं ही वैश्विक नेता भी है। आस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री उनको बॉस बोलता है। निश्चित रूप से हम सबके लिए गर्व की बात है कि भाजपा के पास और भारत के पास इतना ताकतवर नेतृत्व है तो हमारे नेताओं का यश हो होना ही है। रही बात शिवराज सिंह जी की तो उनके कार्यकाल में भी नवाचारों की कमी नहीं रही। जब हम 2003 के बाद सरकार में आए तो देश में उस समय 2900 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। गांव में तो बिजली का दर्शन ही नहीं था। शहर में भी बिजली कटती थी, लेकिन आज 28 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन मध्यप्रदेश में हो रहा है। आज प्रदेश में पहले से अधिक सिंचाई की क्षमता हैं। आने वाले समय में इसे बढ़ाने के लिए काम कर रहे है।

डॉ हिमांशु द्विवेदी - 2018 का चुनाव भाजपा क्यों हार गई।

मंत्री तोमर - लोकतंत्र में चुनाव के दो ही पहलू होते है। हार या जीत हम 2008 में भी जीते, 2013 में भी जीते जब शिवराज सिंह जी मुख्यमंत्री थे। 2018 में भी वोट भाजपा को ज्यादा मिला था, लेकिन कुछ सीटों का समीकरण कम हो गया था। उसके कारण हम पीछड़ गए, लेकिन जनता चाहती थी कि भाजपा ही अच्छे काम कर सकती है इसलिए भाजपा को दोबारा से अवसर दिया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोई अपना घर यूं ही नहीं छोड़ता है। मैं अब भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता हूं। हमने दल बदल नहीं किया। कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जहां सम्मान की बात न हो, वहां कोई कैसे रह सकता है। भाजपा से कुर्सी को लेकर हमारी कोई शर्त नहीं थी। कांग्रेस के अंदर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लंबे समय तक संघर्ष किया। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें चुनाव केंपेन कमेटी का चेयरमेन बनाया था। चुनाव के बाद उनकी बात नहीं सुनी तो वे सड़कों पर उतरे तो सरकार चली गई। सभी पार्टियों में आना-जाना लगा रहता है। 2023 में सिंधिया चेहरा बनाने पर कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन कर रहे हैं। भाजपा जो भी निर्णय करेगी, हम उसके लिए काम करेंगे। 2018 में जनता ने 15 महीने के लिए परिवर्तन किया था, लेकिन उसी जनता ने 2020 में फिर बदलाव किया।

ग्वािलयर में अभूतपूर्व परिवर्तन आया

ग्वािलयर विधानसभा में बड़ा परिवर्तन आया है। ग्वािलयर में ऐलीवेटेड रोड 14 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन है। 500 करोड़ रुपए से एयरपोर्ट और 500 करोड़ रुपए से रेलवे का काम चल रहा है। आज 24 घंटे बिजली मिल रही है। श्रमिकों को पटटे दिए। सिविल अस्पताल में आज 1 हजार मरीज पहुंचे रहे हैं। संजीवनी क्लीनिक, दो कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, स्मार्ट स्कूल, पार्क भी बनाए। हाईटेंशन लाइन का खतरा कम करने का काम भी चल रहा है। 60 हजार परिवारों को राशन की पात्रता पर्ची मिली। 55 हजार महिलाएं लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हैं। जेल रोड, किला गेट रोड भी बन रहा है। ग्वािलयर में जो परिवर्तन हुआ है, उसके चलते जनता का हमें आशीर्वाद मिलेगा।

बिजली विभाग अच्छा काम कर रहा

ऊर्जा मंत्री के दायित्व को लेकर कहा कि शिवराज के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। पहले बिल कितने के आते थे और अब कितने के। 660 मेगावाट बिजली का उत्पाद हो रहा है। 650 मेगावाट का भूमिपूजन भी जल्द होगा। लोगों के घर तक पावर क्वालिटी मिले, इसके लिए 6 हजार करोड़ से प्रदेशभर में सब स्टेशन, जर्जर लाइनों को अपडेट किया जा रहा है। बिजली विभाग अच्छा काम कर रहा है।

Tags

Next Story