सुबह जाना था आईआईटी की काउंसलिंग में, रात में ही लगा ली फांसी

सुबह जाना था आईआईटी की काउंसलिंग में, रात में ही लगा ली फांसी
X
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक आईआईटी सिलेक्टेड छात्र ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। छात्र को सुबह काउंसलिंग के लिए ग्वालियर जाना था लेकिन इससे पहले रात में ही छत में जाकर फांसी लगा दी। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए।

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक आईआईटी सिलेक्टेड छात्र ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। छात्र को सुबह काउंसलिंग के लिए ग्वालियर जाना था लेकिन इससे पहले रात में ही छत में जाकर फांसी लगा दी। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए।

सुबह मां ने देखा फांसी पर लटके बेटे को

घटना शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाजपेई कॉलोनी की है। यहां 20 वर्षीय IIT चयनित छात्र देव दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक देव दुबे अपने माता-पिता के साथ बाजपेई कॉलोनी में रह रहा था। बीती रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद छत पर टहलने चला गया था। इस बीच देव के परिजन अपने कमरे में जाकर सो गए। देव ने दूसरे माले की छत पर लगे जाल में रस्सी डालकर कुर्सियों के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देव की मां छत पर पहुंची तो बेटे को फांसी पर लटका देख उसकी चींख निकल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

फिजिकल थाना पुलिस के अनुसार देव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने देव के लेपटॉप और मोबाइल को कस्टडी में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल, लेपटॉप की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Tags

Next Story