Hamidia Hospital: पीडियाट्रिक विभाग में फिर गिरी फॉल्स सीलिंग गनीमत थी, बच्चे नहीं थे भर्ती

भोपाल। हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में एक बार फिर फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना हुई है। इस बार यह हादसा डी ब्लॉक स्थित पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के वार्ड में हुआ है। यहां बच्चे भी भर्ती थे, लेकिन यह गनीमत रही कि वार्ड के जिस हिस्से में फॉल्स सीलिंग गिरी वहां कोई बच्चा नहीं था। अगर बच्चे वहां भर्ती होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में फॉल्स सीलिंग गिरना कोई नई बात नहीं है। बीते एक साल की बात करें तो यहां इस तरह फॉल्स सीलिंग गिरने की यह तीसरी घटना है। यही नहीं, नई बिल्डिंग के निर्माण पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्यों कि नई बिल्डिंग में जहां गायनी डिपार्टमेंट स्थित है वहां जगह-जगह सीलन आ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी डॉक्टर ड्यूटी रूम में है। यहां पिछले कुछ दिन से पानी ही टपक रहा था।
कब-कब हुई घटनाएं
अगस्त 2022 में बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर फॉल्स सीलिंग गिरी थी।
जुलाई 2022 में सुल्तानिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग से ठीक पहले फॉल्स सीलिंग गिरी थी।
जुलाई 2022 में ही गायनी डिपार्टमेंट की शिफ्टिंग की तैयारियों के बीच ही ओटी के फ्लोर पर पानी भरने से यह फूल गया था।
सुधार किया जा रहा है
हमीदिया अस्पताल अधीक्षक, डॉ. आशीष गोहिया ने बताया कि जिस जगह फॉल्स सीलिंग गिरी, वहां बच्चे नहीं थे। किसी को न कोई चोट आई है और न कोई और परेशानी हुई है। जो सीलिंग गिरी, वहां और जहां सीलन आई है वहां सुधार कार्य किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS