MP Road Accident : ज़ोरदार टक्कर और लग गई आग, वृद्ध की मौत, चार का चल रहा इलाज

MP Road Accident : ज़ोरदार टक्कर और लग गई आग, वृद्ध की मौत, चार का चल रहा इलाज
X
रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण आए दिन मौत की खबरें सुनने को मिलती हैं। लेकिन फिर भी कई लोग बेतरतीब वाहनों को भगाते दिखाई देते ही हैं। जिसका अंजाम एक और हादसा होता है। लेकिन कई बार अन्य कारणों से भी सड़क हादसे हो जाते हैं।

बैतूल। रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण आए दिन मौत की खबरें सुनने को मिलती हैं। लेकिन फिर भी कई लोग बेतरतीब वाहनों को भगाते दिखाई देते ही हैं। जिसका अंजाम एक और हादसा होता है। लेकिन कई बार अन्य कारणों से भी सड़क हादसे हो जाते हैं। नागपुर नेशनल हाइवे पर भी एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाइवे पर दो बाइकों में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई है। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के मगर डोह की बताई जा रही है। जिसमें दो बाइकों में ज़ोरदार भिड़ंत हुई है। इस टक्कर के कारण मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। साथ ही चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के कारण एक बाइक में आग भी लग गई है। बाइक में लगी इस भीषण आग के कारण बाइक रोड पर ही जल कर खाक भी हो गई हैष क्योंकि मौके पर कोई दमकल आ नहीं पाई थी। बताया गया है कि चारों घायलों में से दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं दो का शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज जारी है। बुजुर्ग व्यक्ति का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Tags

Next Story