BHOPAL ; तंदूर भट्टी पर रोटी पकाने पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना, प्रशासन ने लगाया BAN, इस वजह से लिया गया फैसला

भोपाल ; मध्य प्रदेश में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन गिरती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को खुली हवा में सास लेना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में लगातार गिरती एयर क्वालिटी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब से प्रदेश में तंदूर भट्टी पर रोटी पकाने पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही जारी आदेश के तहत अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
तन्दूर भट्टी जलाने वालो पर होगी चालानी कार्रवाई
बता दें कि भोपाल की हवा जहरीली होने के चलते आज खुद कलेक्टर आशीष सिंह शहर की सड़कों पर घूमते हुए निरक्षण करने पहुंच। प्रदेश के विभाईं जगहों पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत होटलों, रेस्टोरेंट, शादी फंक्शन में जलने वाली तंदूर भट्टी के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। तन्दूर की भट्टी जलाने वालो पर अब चालानी कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए लगभग 18 स्थानों को चिन्हित भी किया है।
PUC सार्टिफिकेट नहीं होने पर भी लगेगा जुर्माना
इसके साथ ही खाद्य विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी तंदूर भट्टी पर बैन लगा दी है। प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले के चलते लोगों को अब तंदूर का स्वाद चखने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ेगी। इसके साथ ही अब कमर्शियल वाहन में अगर PUC सार्टिफिकेट नहीं होने पर 5 हज़ार रुपए का जुर्माना भरना होगा। इसके साथ खुले में कचरा जलाने पर भी स्पॉट फाइन लगाया जाएगा। निर्माण वाली जगहों पर ग्रीन नेट लगाना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम को फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल में सभी पेट्रोल पंप पर PUC की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS