दतिया में गांजे की खेती, नशे के सौदगरों को पकड़ने पहुंची चार थानों की पुलिस

दतिया। मध्यप्रदेश की सरकार ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने की मुहीम शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दतिया पुलिस ने 11 लाख रुपए का 135 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे के साथ दो आरोपी भी पुलिस की हिरासत में ले लिए गये हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्राम काली पहाड़ी स्थित एक मंदिर के पास तकरीबन 135 किलो गांजे की खेती की जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई। थाना बड़ौनी, थाना सिविल लाइन, थाना पंडोखर, थाना जिगना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की टीम ग्राम काली पहाड़ी पहुंची। गांजे की फसल की देखभाल करते दो आरोपी नजर आए, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा।
पुलिस हिरासत में आए आरोपियों के नाम राजेश पुत्र चतुर सिंह सोलंकी उम्र 25 साल वाह प्रदुम सोलंकी पुत्र माखन सोलंकी उम्र 20 साल निवासी गांव काली पहाड़ी होना पाया गया। धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जब्तशुदा गांजे की कीमत तकरीबन 11 लाख आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS