Jitendra Bhaskar join congress : यहां जन आशीर्वाद यात्रा वहां भाजपा नेताओं ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

Jitendra Bhaskar join congress : एक तरफ बीजेपी कांग्रेस नेता और नेताप्रतिपक्ष गोंविंद सिंह को उनक ही गढ़ लहार में घेरने की तैयार कर रही है। तो वही कांग्रेस बीजेपी के चक्रव्यहू को तोड़ने में कामयाब होती जा रही है। बीते रविवरा को कांग्रेस ने बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए प्रदेश स्तर के नेता को अपने पाले में ले लिया है।
दरअसल, एक तरफ बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, तो वही दूसरी ओर सैकड़ो नेता कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की कार्यशैली एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दो बार अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे और भाजपा की मुख्य बॉडी में जिला महामंत्री रहे जितेंद्र भास्कर ने अपने करीब 400 साथियों के साथ अपने सभी पदों से त्यागपत्र देते हुए डॉ गोविंद सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद जितेंद्र भास्कर ने कहा कि भाजपा दलितों पर अत्याचार और शोषण करने का काम कर रही है। अब हम सब को एक ही कार्य में जुट जाना है। लहार से एक बार फिर से डॉक्टर गोविंद सिंह को जिताकर विधानसभा भेजना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है।
आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कांग्रेस के कद्दावर विधायक नेताओं में से एक है। वह लगातार 7 बार के विधायक है। वह साल 1990 से लगातार लहार विधानसभा सीट से विधायक चुनते आ रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS