himanta biswa sarma : कांग्रेस भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बना सकती , कांग्रेस व भ्रष्टाचार में बाप-बेटे जैसा संबंध

himanta biswa sarma : कांग्रेस भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बना सकती , कांग्रेस व भ्रष्टाचार में  बाप-बेटे जैसा संबंध
X
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बना सकती। चूंकि, कांग्रेस पार्टी व भ्रष्टाचार दोनों में बाप-बेटे जैसा संबंध है।

भोपाल। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बना सकती। चूंकि, कांग्रेस पार्टी व भ्रष्टाचार दोनों में बाप-बेटे जैसा संबंध है। यदि कांग्रेस मुद्दा बनाती है, तो कोई मानेगा ही नहीं। कांग्रेस के जाे नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं, उनकी बात पर भरोसा कौन करेगा? उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा 150 सीट जीतने की स्थिति में है। यदि मोदी जी का कैंपेन शुरू हो गया तो सीटें और भी ज्यादा बढ़ेंगी। हिमंत बिस्वा सरमा पिछले तीन दिन से मप्र के चुनावी दौरे पर हैं। कई जिलों में जन-आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर उन्होंने रैलियों को संबोधित किया। सोमवार को वे भोपाल में थे। इस दौरान उनसे ‘हरिभूमि’ ने विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि मप्र में चुनाव अभी 2003 के जैसा है। भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल है। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि कर्नाटक जैसी चुनौती होगी, पर यहां आने के बाद लगा कि ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा का वोट बैंक काफी आगे निकल चुका है। सरमा ने कहा कि मप्र में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का काफी असर है। इससे भाजपा का सामूहिक प्रभाव मजबूत हुआ है। अमित भाई आते हैं तो कार्यकर्ताओं में जोश भर जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जान फूंक दिया है। सरमा ने कहा कि मेरी पत्नी पर सब्सिडी लेने का आरोप लगाया जा रहा है। यदि इसे कोई साबित कर दे तो वे मुख्यमंत्री पद तत्काल छोड़ देंगे। इतना ही नहीं राजनीति से भी सन्यास ले लेंगे।

कांग्रेस का नजरिया सिर्फ गांधी फैमिली तक सीमित

सरमा ने कहा कि कांग्रेस का नजरिया एक जगह पर यानी गांधी फैमिली पर जाकर समाप्त हो जाती है। यदि कोई पूछे कि गांधी फैमिली बड़ी है या फिर भारत बड़ा है तो घूम फिरकर गांधी परिवार पर आकर रूक जाता है। कांग्रेस मानती है कि राहुल गांधी खुश रहें, पर भाजपा में ऐसा नहीं है। यदि कोई भाजपा से पूछे कि भाजपा बड़ी है कि भारत तो एक ही जवाब है कि भारत बड़ा है। सनातन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस में कोई  मुसलमान के बारे में कुछ बोले तो तत्काल उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, पर हिंदू के बारे में बोले तो कोई बात नहीं है। कांग्रेस के अध्यक्ष के बेटे प्रियंक खरगे खुलेआम हिंदुओं के खिलाफ बोल रहे हैं। पर कुछ नहीं है।

पहले मुसलमान हिंदू का सम्मान करता था

सरमा ने कहा कि लेफ्ट ने कांग्रेस को पूरी तरह से टेक ओवर कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि मुसलमान के खिलाफ कोई बोल दे तो सर तन से जुदा के नारे लगने लगते हैं, पर हिंदुओं के खिलाफ बाेलने पर ऐसा कुछ नहीं है। पहले मुसलमान हिंदू का सम्म्ाान करता था। तुष्टिकरण की वजह से कांग्रेस ने माहौल बदल दिया है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मुसलमानों का शोषण किया है। पर मैनें स्कूल-कॉलेज बना दिए। उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो गया है, गुजरात में इस पर काम चल रहा है, पर असम में अभी नहीं है। हमारी कोशिश है कि पहले बहुविवाह समेत अन्य मुद्दों पर जागरूकता आए, मुसलमान महिलाओं को संपत्ति में हिस्सा मिले। उन्होंने कहा कि हमने मदरसे बंद करा दिए, बहु-विवाह बंद करा रहे हैं। इस वर्ष मेडिकल की 1500 सीटों में से अकेले 250 सीटें मुसलमान बेटियों ने ले लिया है।

मोदी के खिलाफ बोलना है तो यूरोप में क्यों गुवाहाटी में बोलिए न

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ यूरोप व अमेरिका में जाकर बोलते हैं। उन्होंने कहा िक मैं पूछता हूं कि यूरोप में क्यों‍? मप्र में आकर बोलो। गुवाहाटी आ जाएं। दरअसल, राहुल गांधी माइंडसेट गेम खेलते हैं।

Tags

Next Story