बारहवीं में आसान रहा हिंदी का पर्चा, निबंध की जगह आए वस्तुनिष्ठ प्रश्न

- पैटर्न बदलने से आसान लगा छात्रों का हिंदी का पेपर
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की बोर्ड परीक्षा में बारहवीं का शनिवार को हिंदी का पेपर हुआ। पेपर देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी नजर आई। छात्रों ने कहा कि हर साल हिंदी के पेपर में बहुत अधिक लिखना पड़ता था, लेकिन इस बार बदले पैटर्न पर पेपर आने से आसान रहा। समय पर सभी प्रश्न हल हो गए। निबंध की जगह वस्तुनिष्ठ प्रश्न आए हैं, जिसकी वजह से कम समय में पेपर पूरा हो गया।
इसके पहले दीर्घउत्तरीय प्रश्न अधिक शब्दों में लिखना पड़ते थे। इस बार चार अंक के ही प्रश्न पूछे गए थे। निबंध के बदले अनुच्छेद 120 शब्दों में लिखना था। साथ ही 32 अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए थे। इस कारण पेपर आसान रहा। बोर्ड ने जो प्रश्न बैंक और ब्लू प्रिंट जारी किए हैं। उससे ही प्रश्न पूछे जा रहे हैं। विशेषज्ञ ने कहा कि इस बार विद्यार्थियों को 40 फीसद अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जबकि 40 फीसद अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न और 20 अंक के तार्किक प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS