INDORE NEWS; MP में लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला, मुस्लिम लड़के के साथ लड़किया भी बना रही हिन्दुओं को शिकार

INDORE मध्यप्रदेश में लगातार लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे है। आए दिन हिन्दू लड़कियों को किसी न किसी तरह लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। ऐसे ही लव जिहाद का ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। जहां फिल्म द केरल स्टोरी की तर्ज कर एक मुस्लिम युवती द्वारा इंदौर के लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रों के उपर धर्म परिवर्तन दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं लड़की द्वारा छात्रों को तरह तरह के लालच दिए जा रहे थे। जिसकी शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला का नाम सना खान है। जो पेशे से इवेंट मैनेजर है। फ़िलहाल आरोपी महिला की जन्म कुंडली खंगाली जा रही है।
लालच देकर बनाती थी शिकार
बता दें कि आरोपी महिला के तीन नाम है। रफीकुनिशा उर्फ सना खान उर्फ पायल खान। आरोपी महिला शादी शुदा है और इसी तरह कोई लोगों को लालच देकर लव जिहाद के जाल में फसा चुकी है। जब दोबारा सना खान ने हिन्दू लड़कियों को फसाना चाहा तो लड़की ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि आरोपित सना उसे और उसकी सहेली को मुस्लिम बनने का दबाव बना रही थी। उसने कहा था कि मुस्लिम वर्ग के अमीर घरानों के लड़कों से शादी करवा देगी। इससे उन्हें काफी पैसा मिलेगा और बच्चों को शिक्षा में लाभ भी मिलेगा।
40 से अधिक लड़कियों से है संपर्क
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी सना खान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रीवा के सना सत्यम विहार कालोनी में रहती है। उसने सलीम खान नाम के युवक से शादी की है। सना ने लॉ की छात्राओं की जानकारी निकाली और पहले उनसे संपर्क किया। पहले वह उनसे सामान्य बातचीत करती थी लेकिन बाद में वह धर्म परिवतर्तन के लिए दबाव बनती है। महिला के संपर्क में करीबन 50 से ज्यादा लड़किया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS