धार : हिस्ट्रीशीटर उमर खान गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप

धार। मध्यप्रदेश के उज्जैन और कुक्षी को मिलाकर एक करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी करने वाले उज्जैन के हिस्ट्रीशीटर गुंडे को कुक्षी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसीएन डिजिटल कंपनी के साथ कुक्षी में धोखाधड़ी का आरोप है।
मामला धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र का है, उज्जैन के हिस्ट्रीशीटर गुंडे उमर खान को कुक्षी पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। उमर खान पर 20 से ज्यादा अपराध दर्ज है। गत दिनों एसीएन डिजिटल कंपनी के साथ कुक्षी में 37 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी, जिस पर कुक्षी पुलिस में मुकदमा दर्ज किया था। उमर खान ने एसीएन डिजिटल कंपनी को लाखों का चूना लगाया था। वहीं आरोपी कई दिनों से इंदौर में फरारी काट रहा था। कुक्षी पुलिस भी लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
फरार आरोपी को लेकर थाना प्रभारी कमल गहलोत ने एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए इंदौर भेजा था। लगातार इस मामले को लेकर कुक्षी पुलिस कार्य कर रही थी। आज कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS