बुध-गुरु आदित्य योग में राजधानी में पंद्रह 1700 से अधिक जगहों पर जलेगी होली,18 मार्च रहेंगी धुरेड़ी

भोपाल। उत्साह,उमंग और रंगों के पांच दिवसीय पर्व होली का उत्साह राजधानी में नजर आन लगा है। होली को अब मात्र 10 दिन ही बाकी है। जिसको लेकर तैयारियां भी से शुरू हो गई है। जहांगीराबाद चौराहा, नेहरू नगर चौराहा,जवाहर चौक चौराहा, रेलवे स्टेशन के पास,चंदबाड़ हनुमान मंदिर के पास सहित राजधानी में करीब 1700 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मार्च को धुलेंडी पर्व मनेगा। इस दौरान लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। धुलेंडी के एक दिन बाद यानी 20 मार्च कायस्थ समाज के लोग भाई दूज पर्व मनाएंगे। रंगों का यह पर्व 22 मार्च को रंग पंचमी तक रहेगा। इस दिन राजधानी में विभिन्न जगहों पर चल समारोह निकाले जाएंगे। मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि इस बार होलिका दहन बुध-गुरु आदित्य योग में होगा। हमेशा होलिका दहन के समय भद्रा होने से मुहूर्त में परेशानी रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार भद्रा रहित रहेगी। फाल्गुन पूर्णिमा पर 17 मार्च को होलिका का पूजन होगा। शास्त्रीय मान्यता में होली पूजन के लिए प्रदोष काल सर्वश्रेष्ठ है। इस बार होली बुध-गुरु आदित्य योग की साक्षी में आ रही है। प्रदोष काल में पाताल वासिनी भद्रा भी रहेगी। इस विशिष्ट योग में परिवार की सुख शांति तथा संतान के दीघार्यु जीवन के लिए होलिका का पूजन करना शुभफल प्रदान करेगा। इसके साथ ही कन्या राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। खास बात यह है कि होली पर दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से रात 1 बज कर 10 मिनट तक पाताल वासिनी भद्रा रहेगी। आमतौर पर भद्रा में शुभ व मांगलिक कार्य निषेध माने गए हैं। लेकिन पाताल वासिनी भद्रा में होलिका का पूजन धन दायक माना गया है। इस दिन प्रदोष काल में शाम 6.40 से रात 8.45 तक पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा। इसके अलावा भद्रा रहित होलिका दहन रात्रि अंत 3 से 6 बजे तक शुभ रहेगा। रात्रि 3 से 4:30 तक शुभ, रात्रि 4: 30 से 6:00 बजे तक अमृत में होलिका दहन अति शुभ रहेगा।
ग्रहों की अनुकूलता के लिए रंगों के अनुसार मनाएं होली
मेष, वृश्चिक - लाल, गुलाबी
वृषभ, तुला -मेहरून, गुलाबी, लाल
मिथुन, कन्या - हरा, नीला, काला
कर्क - सफेद, जामुनी
धनु- मीन - पीला, मेहरूम
मकर, कुंभ- नीला, काला
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS