MP Crime : आखिर कैसे हुई प्रेमी जोड़े की मौत? हत्या है या आत्महत्या?

MP Crime : आखिर कैसे हुई प्रेमी जोड़े की मौत? हत्या है या आत्महत्या?
X
जिले में प्रेमी जोड़े के शव एक पेड़ पर लटके हुए मिले हैं। इन शवों के बारे में हत्या या आत्महत्या को लेकर संदेह जताया जा रहा है। गांव वाले कह रहे हैं कि यह हत्या है, वहीं दृष्य में दोनों फांसी पर लटके हुए थे।

सिंगरौली। जिले में प्रेमी जोड़े के शब एक पेड़ पर लटके हुए मिले हैं। इन शवों के बारे में हत्या या आत्महत्या को लेकर संदेह जताया जा रहा है। गांव वाले कह रहे हैं कि यह हत्या है, वहीं दृष्य में दोनों फांसी पर लटके हुए थे। इससे मामले के बारे में संदेह बरकरार है। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिससे साफ हो सकेगा कि यह हत्या है या अत्महत्या।

यूं मिले शव

दरअसल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में आज सुबह दो शव मिले हैं। जो प्रेमी जोड़े के बताऐ जा रहे हैं। ये शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। लेकिन मामले में गौर करने वाली बात यह है कि दोनों के पैर ज़मीन से लगे हुए थे। वहीं दोनों के शवों पर चोट लगने के निशान भी हैं। इससे प्रतीत होता है कि इन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

क्या कहते हैं गांव वाले

गांव वालों का कहना है कि दोनों के बीच काफी गहरा प्रेम था। वे आत्महत्या नहीं कर सकते। शनिवार की रात को दोनों अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। दोनों रात में छत की ढ़लाई करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस अपने घर नहीं लौटे। अगली सुबह गांव वालों को उनके शव एक पेड़ पर लटके मिले हैं। गांव वालों के बीच कानाफूसी भी है कि इन दोनों से जलने वाले किसी व्यक्ति ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि इस बात का खुलासा केवल पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

Tags

Next Story