मानव तस्करी : CG की लड़कियां बेच दी MP में, मैरिज ब्यूरो की आड़ में चलाते थे गिरोह

गुना। छत्तीसगढ़ से लापता 2 कन्याओं को बेचे जाने के मामले में बड़ा खुलासा गुना में हुआ। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस ने गुना एसपी राजेश कुमार सिंह को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोंडागांव पुलिस और गुना पुलिस ने लड़कियों को खरीदने वाले आरोपियों की खोजबीन की। कल तक इस मामले के बारे में ऐसी चर्चा थी कि मैरिज ब्यूरो द्वारा नाबालिग लड़कियों को बालिग बताकर शादी करवाई जाती थी।
इस मामले में जब आरोपी पकड़े गए तो उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि जगदलपुर निवासी गायत्री और रायपुर निवासी ममता नामक महिला युवतियों को लाई थी। उनके साथ एक युवक भी आया था, जो वाहन चालक था। खरीदारों ने बताया कि डेढ़ डेढ़ लाख रुपए में इनको खरीदा है।
वहीं इस मामले में गुना एसपी राजेश कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रायपुर स्थित एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से इन लड़कियों से संपर्क साधा गया, इसके बाद इन्हें गुना कर बेच दिया गया। आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले पकड़े गए। दोनों खरीदार के अलावा दो महिलाएं एवं उनके चालक को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कोंडागांव पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई।
वहीं गुना में बेची गई लड़कियों के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ, जिन दो लड़कियों को गुना में बेचकर शादी रचाई गई थी। वह नाबालिग निकली मैरिज ब्यूरो संचालिका ने उनके आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उम्र अधिक कर दी थी, ताकि शादी कराने के दौरान कोई समस्या पैदा ना हो। पुलिस ने जांच के बाद इस गड़बड़ी को पकड़ा और आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ा दी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS