मानवता शर्मसार : सीधी में 'निर्भया' कांड, गैंगरेप के बाद विधवा प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

मानवता शर्मसार : सीधी में निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद विधवा प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया
X
पीड़िता को गंभीर हालत में गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के भर्ती किया गया है, आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज। पढ़िए पूरी खबर-

सीधी। देशभर में महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के सीधी जिले में निर्भया कांड के जैसे मामला सामने आया है। एक महिला के साथ हैवानों ने हैवानियत की हद पार कर दी, उसे जानकर हर किसी का दिल कांप गया। दरिदों ने एक युवती के साथ पहले गैंगरेप किया फिर इतने में मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के भर्ती किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार की रात चार युवकों ने एक विधवा महिला के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया। पीड़िता के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ एक झोपड़ी में दुकान चलाकर अपना और बच्चों का पेट पाल रही है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके सोने चली गई थी। इसी दौरान तीन युवक आए और दरवाजा खटखटाने लगे। कहने लगे कि उनको पीने के लिए पानी चाहिए।

महिला ने दरवाजा खोला तो वह दरिंदे एक-एक करके अंदर घुस गए और हैवानियत को अंजाम देते रहे। हैवानियत की हद तब हो गई जब आरोपियों ने दरिंदगी करने के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता के शरीर से खून बहता रहा और वह चीखती रही भैया मर जाऊंगी छोड़ दो, लेकिन दरिंदों को उस पर कोई रहम नहीं आया। पीड़िता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इसे पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है। गंभीर हालत में महिला का गायनी वार्ड के इलाज किया जा रहा है।

हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ने बताया की महिला की हालत गंभीर थी लगातार प्रायवेट पार्ट से रक्तस्त्राव हो रहा था, इसकी सर्जरी की गयी है। महिला के बच्चेदानी का पहले ऑपरेशन हो चुका था आंत में भी चोट थी, जिसकी सर्जरी की गई है। अब हालत में सुधार हो रहा है। महिला अभी कुछ भी बात करने की स्थिति में नहीं है।

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कराते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित महिला के ही गांव के रहने वाले हैं। इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और 2 अन्य के रुप में हुई है।

पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है, उसका पूरा शरीर कांप रहा है। पति की मौत के बाद झोपड़ी में रहकर बच्चो को पाल रही थी। घटना के बाद अब प्रशासन हरकत के आया है, पीड़िता को इलाज के साथ ही 1 लाख रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की है।

Tags

Next Story