सीधी में मानवता हुई शर्मसार , नशे में किया युवक ने कुकर्म, दूसरे युवक के मुँह पर की पेशाब

सीधी में मानवता हुई शर्मसार , नशे में किया युवक ने कुकर्म, दूसरे युवक के मुँह पर की पेशाब
X

मध्य प्रदेश के सीधी से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति के द्वारा सीढ़ियों पर बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।'

भाजपा के राज में बर्बरता की पराकाष्ठा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सीधी में आदिवासी युवक पर भाजपा विधायक के कथित प्रतिनिधि द्वारा पेशाब करने के घिघौने कृत्य को भाजपा के राज में आदिवासियों पर बर्बरता की परकाष्ठा बताया है| उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों की मानसिकता ही आदिवासियों को दबाने और आतंकित करने की है|भाजपा राज में आदिवासियों को अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है| वे आदिवासी समाज को अपमानित करके हमेशा अपने आपको सम्मानित महसूस करते हैं| यह घटना इसी प्रकार की मानसिकता का परिणाम है| इस घटना से सीधी में मानवता शर्मसार हुई है और यह सभ्य समाज पर कलंक है|सिंह ने कहा है कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले और उनको बढ़ावा देने वाले सभी का पर्दाफाश होना चाहिए| उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मांग की है कि इस घिघौने कृत्य के दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए| इसके साथ ही उन लोगों पर भी सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए जो ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं|

भाजपा ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उनके निर्देश के बाद दोषी पर प्रकरण भी दर्ज हो गया है।यह घटना विकृत मानसिकता से ग्रसित होकर अमानवीय व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है , बेहद निंदनीय है लेकिन बेहद अफसोस है कि कांग्रेस इस घटना को राजनीतिक चश्मे से देखकर झूठ परोसने का काम कर रही है , इस घृणित घटना को समाज से जोड़ कर , समाज का भी अपमान कर रही है।दोषी का भाजपा से व भाजपा विधायक से कोई लेना देना नही है। यह स्पष्ट भी हो चुका है।फिर भी झूठी कांग्रेस ,झूठ परोस रही है।शर्म आना चाहिये कांग्रेस को।

कमलनाथ ने क्या कहा

पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है।मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।

आरोपी पर दर्ज हुआ मामला

सीधी मामले में आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ बहरी थाने में मामला दर्ज हो गया है। धारा 294, 504 IPC3 (1) (R)(s ) SC/ST Act के साथ NSA की कार्रवाई भी होगी।

Tags

Next Story